प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना वैक्सीन को लेकर कहा कि इस साल के अंत तक टीका विकसित कर लिए जाने की उम्मीद है। आपको बता दें कि देश में कोराना की तीन-तीन वैक्सीन पर तेजी से काम हो रहा है। ये तीनों वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल यानी मानव परीक्षण के अलग-अलग चरण में हैं। एक का नाम कोवैक्सिन (Covaxin) रखा गया है, जिसे भारत बायोटेक और आईसीएमआर द्वारा विकसित किया जा रहा है। वही, दूसरी वैक्सीन जायकोव-डी(ZyCoV-D) है, जिसे जायडस कैडिला बना रही है और तीसरी वैक्सीन कोविशील्ड रखा गया है। इस वैक्सीन को ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है, जिसके उत्पादन की जिम्मेदारी भारतीय कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को मिली है।