फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आपको भी तो नहीं है फिटनेस की सनक? हो सकता है इस गंभीर बीमारी का लक्षण

Mon, 31 Aug 2020 06:14 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इंस्टाग्राम पर ऐसे बहुत से यूजर हैं जिनसे लाखों लोग प्रभावित हैं। ये लोग रोज नए हेल्थ टिप्स देते हैं और लोगों को कसरत करना सिखाते हैं। उनकी तरह बनने और दिखने के लिए बहुत सारे लोग पसीना बहाते हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं। हैशटैग #fitspiration अंग्रेजी के दो शब्दों 'fitness' और 'inspiration' से मिलकर बना है। इंस्टाग्राम की प्रभावशाली हस्तियां और उनके लाखों फॉलोअर्स इस हैशटैग को एक करोड़ 80 लाख बार इस्तेमाल कर चुके हैं। फिट रहने के लिए शारीरिक कसरत और संतुलित भोजन दोनों की अहमियत होती है, लेकिन फिटनेस की सनक में जो लोग खुद को भूखा रखते हैं वे भारी परेशानी में पड़ सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सुडौल मांसपेशियों और एब्स के लिए कम कैलोरी वाला खाना और ज्यादा वर्जिश करने की सनक एक बीमारी है। इस बीमारी को ऑर्थोरेक्सिया नर्वोसा कहा जाता है। इंस्टाग्राम पर #fitspiration के जुनूनी लोगों में इसके लक्षण प्रमुखता से दिखते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जुनून की बीमारी

ऑर्थोरेक्सिया नर्वोसा का इलाज न किया जाए तो यह कुपोषण और मानसिक सेहत की जटिलताएं पैदा कर सकती है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति जुनूनी व्यवहार का शिकार हो जाता है और उसके जीवन की गुणवत्ता कम होने लगती है। एक बार इस बीमारी की गिरफ्त में आ जाने के बाद इससे उबरने में लंबा वक्त लगता है और पूरी तरह ठीक होने तक बार-बार सेहत बिगड़ने का खतरा बना रहता है। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
2017 में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों के शोध में पाया गया कि जो लोग इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं, उनमें ऑर्थोरेक्सिया होने के खतरे ज्यादा होते हैं। सोशल मीडिया के दूसरे किसी प्लेटफॉर्म के साथ इसके जुड़े होने के सबूत नहीं मिले। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इंस्टाग्राम से जुड़ी बीमारी

कम कैलोरी वाले खाने को अक्सर 'हेल्दी' या 'सेहतमंद' भोजन बताया जाता है, लेकिन ऐसे भोजन का जुनून बढ़ाने वाले इंफ्लूएंसर के फॉलोअर्स में खासतौर पर यह बीमारी देखी गई है। कनाडा की फिटनेस इंफ्लूएंसर जेन ब्रेट ऑर्थोरेक्सिया की शिकार हो चुकी हैं। अब वह इस बीमारी से उबर रही हैं। जेन ब्रेट को चार लाख 50 हजार लोग फॉलो करते हैं। वह ट्विटर पर लिखती हैं, 'फिटनेस का मतलब यह कतई नहीं होता कि आप हर रोज वर्जिश करें और सिर्फ सलाद खाकर रहें।' 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
ऑर्थोरेक्सिया नर्वोसा के अलावा एनोरेक्सिया नर्वोसा भी एक बीमारी है, जिसमें लोग भूख लगने पर भी खाना नहीं खाते, क्योंकि उन्हें वजन बढ़ने की चिंता सताती रहती है। इंस्टाग्राम कई वजहों से ऑर्थोरेक्सिया और एनोरेक्सिया दोनों को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फिट दिखने की सनक

इंस्टाग्राम एक विजुअल प्लेटफॉर्म है, जहां सब कुछ तस्वीरों में दिखता है, जिनकी तुलना करना आसान है। तस्वीरों के आधार पर पिछले एक हफ्ते या एक महीने में कितनी प्रगति हुई, इसे चुटकियों में देखा जा सकता है। जेन ब्रेट कहती हैं, 'कोई नहीं जानता कि पर्दे के पीछे क्या चल रहा है। सामने स्क्रीन पर केवल शरीर की चुनिंदा सुडौल तस्वीरें दिखती हैं।' 

इंफ्लूएंसर जैसा कहते हैं, उनके फॉलोअर्स उनकी बातों पर यकीन करके उनके जैसा बनने और दिखने की कोशिश करने लगते हैं, लेकिन वास्तव में वे शायद ही कोई स्वस्थ आदत अपनाते हैं। इसका उल्टा असर होता है। सार्वजनिक चर्चा में मोटापे को गंभीर स्वास्थ्य समस्या माना जाता है, लेकिन ऑर्थोरेक्सिया और फिटनेस की लत को उतनी चर्चा नहीं मिल पाती। इसके पीछे वजह यह होती है कि इससे पीड़ित व्यक्ति बाहर से स्वस्थ और सुडौल दिखता है, हालांकि इसके लिए उन पर इंस्टाग्राम का लगातार दबाव रहता है। मुमकिन है कि फिटनेस की सनक आपको हानिकारक न लगे। हो सकता है कि यह स्वस्थ आदत लगे, लेकिन असल में ऐसा नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें