फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट की चर्बी घटाएंगे ये 5 आसान उपाय, पुरुषों के लिए

Sat, 22 Feb 2014 10:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आपकी बढ़ती तोंद ने आपको समय से पहले ही सबकी नजर में 'अंकल' बना दिया है? अगर ऐसा है तो आप अपने रुटीन में इन पांच उपायों को शामिल करें।
विज्ञापन


पेट की चर्बी कम करने और आपको फिट रखने में ये उपाय मददगार हो सकते हैं।

कुछ ऐसा हो नाश्ता

नाश्ते में ऐसी डाइट शामिल करें जो न सिर्फ आपकी भूख शांत करे बल्कि फैट्स घटाने में भी मददगार हो। ऐसे में अंडे का सफेद भाग बहुत अच्छा व‌िकल्प है जो पुरुषों को मसल्स बनाने और चर्बी घटाने में मदद करेगा।

खास कसरतें

पुरुषों के फिजीक को बरकरार रखने और तोंद घटाने के लिए सबसे कारगर हैं कार्डियो कसरतें। कार्डियो ट्रेनिंग के जरिए कैलोरी भी घटेंगी और मसल्स भी बनी रहेंगी। हां, बीच में एक-दो महीने का ब्रेक लेकर आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कसरत भी कर सकते हैं।

आमतौर पर फ‌िटनेस के एक्सपर्ट पुरुषों को रोज 20 मिनट कार्डियो और फिर 20 मिनट एब्स से जुड़ी कसरतों पर बल देते हैं।

जमकर पिएं पानी

दफ्तर में काम के स्ट्रेस के चलते पानी पीना कम न करें क्योंकि आपकी वेट लॉस की कोशिश को सफल बनाने में इसकी अहम भूमिका है। यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है और पाचन ठीक रखता है जिससे मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है।

शोधों में भी माना जा चुका है कि अधिक पानी पीने से तोंद पर जमा फैट्स घटता है।

रात का खाना

फैट्स से दूर रहना है तो रात का खाना जल्दी खाने की कोशिश करें। कई शोधों में माना जा चुका है कि सोने से कम से कम तीन घंटे पहले खाना खाने से पेट की चर्बी घटाना आसान हो जाता है।

विज्ञापन

डाइट में दें ध्यान

पेट की चर्बी घटाने के लिए जरूरी नहीं कि आप अपनी भूख मारते रहें। चावल, गेंहू, जौ से बने भोजन को संतुलित मात्रा में लेने से दिन भर भूख नहीं लगती और शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा भी मिलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें