अगर पहले आ चुका है हार्ट अटैक
जिन लोगों को पहले हार्ट अटैक आ चुका है, उन्हें अटैक आने से अगले दो-तीन दिन तक कोई भारी कामकाज नहीं करना चाहिए। लेकिन डॉक्टर की सलाह के बाद धीरे-धीरे शारीरिक गतिविधियां बढ़ानी चाहिए। हल्की सुबह की सैर से शुरू कर 30 मिनट तक टहलना काफी फायदेमंद रहता है। इसके अलावा जरूरत की कोई सामग्री खरीदने के लिए आसपास टहलते हुए जाना, सीढ़ियों पर धीरे-धीरे चढ़ना या उतरना भी ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद रहता है।
दवा भूलना हार्ट अटैक को दुबारा न्यौता देने जैसा
एक बार हार्ट अटैक आ जाने के बाद डॉक्टर जिन दवाओं को शुरू करते हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना बंद नहीं करना चाहिए। दवा खाने में किसी तरह की लापरवाही हार्ट अटैक को दोबारा न्यौता देने जैसा है, इसलिए दवा खाने में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए।