फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालुन दाफा के 5 व्यायाम, तनाव कम करने में हैं मददगार

Mon, 05 Aug 2019 12:13 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
फालुन दाफा का अभ्यास दुनियाभर में 114 से अधिक देशों में 10 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा किया जाता है। इसके अंतर्गत किए गए व्यायाम आपको आंतरिक शांति देकर तनाव कम करने में मदद करते हैं। जानिए क्या है फालुन दाफा। 
विज्ञापन

2 of 7
फालुन दाफा क्या है? 
यह बुद्ध और ताओ विचारधारा पर आधारित साधना अभ्यास है जो सत्य, करुणा, सहनशीलता के सिद्धांतों पर काम करता है। यह शक्ति नाड़ियों को खोलने, शरीर को शुद्ध करने, तनाव से राहत और आंतरिक शांति प्रदान करने में मदद करती है। 
विज्ञापन

3 of 7
बुद्ध सहस्त्र हस्त प्रदर्शन
यह व्यायाम शरीर की सभी शक्ति नाड़ियों को खोलता है जिससे शरीर में शक्ति का प्रवाह निर्विघ्न हो सके। इसे करते हुए शरीर गर्माहट महसूस करता है और अनूठी अनुभूति का अनुभव होता है। 

4 of 7
फालुन स्थिर मुद्रा
यह शांत भाव में खड़े रहने का व्यायाम है जिसमें चक्र को थामने की चार मुद्राएं हैं। यह व्यायाम शक्ति सामर्थ्य को बढ़ाने में मदद करता है। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Instagram
ब्रह्मांड के दो छोरों का भेदन 
यह व्यायाम विश्व की शक्ति का शरीर की भीतरी शक्ति के साथ विलय करता है। इससे शरीर की शुद्धि होती है। मन शांत रहता है। 
विज्ञापन

6 of 7
फालुन दिव्य परिपथ 
ये महान दिव्य परिपथ को सक्रिय करता है और मानव शरीर कि सभी असामान्य परिस्थितियों को ठीक करता है। यह व्यायाम शक्ति नाड़ियों और महान व लघु दिव्य परिक्रमाओं को खोलने की साधारण विधियों की अपेक्षा कहीं अधिक श्रेष्ठ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिव्य शक्तियों को सुदृढ करना
यह उच्च स्तरीय ध्यान अभ्यास है, जो व्यक्ति के शक्ति सामर्थ्य और दिव्य शक्तियों को सुदृढ करता है। व्यायाम के दौरान ची का प्रवाह बहुत प्रबल होता है और शरीर के आस-पास का शक्ति क्षेत्र बहुत बड़ा होता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें