राजस्थान में हो रहे विधानसभा चुनावों में सचिन पायलट की उम्मीदवारी भी सुर्खियों में है। चल रहे बहुमतों के अनुसार कह सकते हैं कि सचिन बहुत जल्द राज्य की कमांड अपने हाथों में ले सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
आपको बता दें कि सचिन की उम्र मात्र 41 वर्ष है और अगर कमांड इनके हाथ में आती है तो पहली बार कोई इतनी कम उम्र में अपने हाथों में राज्य की भाग-दौड़ लेकर एक नया रिकॉर्ड कायम करेगा।
विज्ञापन
3 of 7
व्हार्टन स्कूल ऑफ यूनिवर्सिटी से प्राप्त की शिक्षा-
सचिन की पढ़ाई की बात करें तो एयरफोर्स बाल भारती स्कूल जोकि नई दिल्ली में स्थित है वहां से स्कूली शिक्षा और सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन पूर्ण किया है।
4 of 7
सचिन पायलट
सिर्फ इतना ही नहीं सचिन ने आईएमटी कॉलेज जोकि गाजियाबाद में स्थित है, इस कॉलेज से मार्केटिंग में डिप्लोमा किया है।
विज्ञापन
5 of 7
उसके बाद सचिन पायलट ने सन 2002 में अमेरिका में जाकर वहां के व्हार्टन स्कूल ऑफ द यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से एमबीए की डिग्री हासिल की। यहां से डिग्री हासिल करना अपने आप में किसी खिताब से कम नहीं।
विज्ञापन
6 of 7
क्या आप जानते हैं -
क्या आप जानते हैं कि सचिन पायलट जिस कॉलेज से पढ़े हैं उसी कॉलेज से ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पढ़ाई पूरी की।
जी हां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इवांका ट्रंप, टेस्ला के एलन मस्क, बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफे, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, अनिल अंबानी और आदित्य मित्तल जैसे बड़े लोगों ने यहां से पढ़ाई कर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है।