UPSC Prelims Results 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने आज 1 जुलाई, 2024 को यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in. के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
गौरतलब है कि यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 16 जून, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा सामान्य अध्ययन पेपर 1 और पेपर 2 के लिए दो पालियों में आयोजित की गई थी और कुल 400 अंकों की थी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के थे और उनके चार विकल्प थे। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए एक सही या सबसे उपयुक्त उत्तर चुनना था।