SSC CHSL 2024: आवेदन शुल्क
इस भर्ती अभियान के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आयोग की ओर से आवेदन शुल्क 100 रूपये निर्धारित किया गया है। महिला उम्मीदवारों और आरक्षण के लिए पात्र अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
SSC CHSL 2024: आयु सीमा
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार का आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी को आयु सीमा में तीन वर्ष और एससी व एसटी को पांच वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
SSC CHSL 2024: शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार तय की गई है-
डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ, डीईओ ग्रेड ए - उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय) के लिए - साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास
एलडीसी / जेएसए और डीईओ / डीईओ ग्रेड ए - किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास
SSC CHSL 2024: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएंगे।
- उसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
- संबंधित पद के लिए आवेदन करें, दस्तावेज़ अपलोड करें और अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार फोर्म का प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।