फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exam Tips: 22 अप्रैल को होगी अग्निवीर भर्ती परीक्षा, अंतिम दिनों की तैयारी में सफलता दिलाएंगे ये टिप्स

Mon, 08 Apr 2024 04:17 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Army Agniveer Recruitment 2024: भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा इसी महीने 22 तारीख को आयोजित होनी है। ऐसे में अंतिम दिनों में तैयारी कर रहे युवाओं को यहां बताए टिप्स फॉलो करने चाहिए।
विज्ञापन
Agniveer Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Agniveer bharti 2024: भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा 22 अप्रैल, 2024 को आयोजित होने वाली है। युवाओं को यह एक सुनहरा मौका है। गौरतलब है कि यह समय अभ्यर्थियों की परीक्षा की तैयारी के लिहाज से बेहद खास है, क्योंकि अभ्यर्थियों के पास अग्निवीर परीक्षा की तैयारी के लिए महज 15 दिन से भी कम समय बचा है। इसलिए परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास एक सुनियोजित रणनीति अवश्य होनी चाहिए। ऐसे में करियर सलाहकार, डॉ. श्याम सुंदर पाठक के टिप्स आपके काफी काम आ सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा का स्वरूप

भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित 100 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे चरण में
भर्ती रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया जाएगा।

गलत उत्तर देने से बचें

परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान है। एक गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक कटेंगे। इसलिए प्रश्न को अच्छे से पढ़कर व समझकर ही जवाब दें। यदि किसी प्रश्न का उत्तर न आता हो, तो उसे छोड़ दें।

टाइपिंग टेस्ट है जरूरी

वे अभ्यर्थी, जिन्होंने अग्निवीर-ऑफिस असिस्टेंट व स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए आवेदन किया है, उनके लिए टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट के अनुसार टाइपिंग करनी होगी, उसके बाद ही वे अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर पाएंगे। बता दें, वे अभ्यर्थी जिन्होंने पहले चरण में क्वालीफाई किया है, केवल वही दूसरे चरण में शामिल हो पाएंगे, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा।

शारीरिक मानदंड

पहला चरण उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर की दौड़, पुल अप्स, 9 फीट की लंबी छलांग, जिग-जैग बॉल में प्रतिभाग करना होगा। दौड़ व पुल अप्स में प्रदर्शन के आधार पर अंक मिलेंगे। 1.6 किमी की दौड़ 5 मिनट 30 सेकंड में पूरी करने पर 60 अंक व 10 पुल अप्स पर 40 अंक दिए जाएंगे। यदि दौड़ 5 मिनट 31 सेकंड से लेकर 5 मिनट 45 सेकंड में पूरी करते हैं, तो 48 अंक व 9 पुल अप्स पर 33 अंक, 8 पर 27 अंक, 7 पर 21 अंक व 6 पर 16 अंकों का प्रावधान किया गया है। एनसीसी सर्टिफिकेट व राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खेल प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने पर बोनस अंक प्रदान किए जाएंगे।

खुद को परखें

अभ्यर्थी खुद को परखने के लिए भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अग्निवीर परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रैक्टिस सेट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें

पहले चरण की परीक्षा में इस बात का खास ख्याल रखें कि आप परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले अवश्य पहुंच जाएं। समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से  आपको घबराहट नहीं होगी और दिमाग भी शांत रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें