SSB Odisha Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
उम्मीदवार को आवेदन पत्र जमा करने के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार जमा करना होगा। अनारक्षित / एसईबीसी श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों (40% स्थायी विकलांगता या अधिक वाले) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए केवल 200 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
SSB Odisha Recruitment 2024: आयु-सीमा
इस भर्ती अभियान में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
SSB Odisha Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 55% अंकों या इसके समकक्ष ग्रेड के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एसईबीसी और/या पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवार के पास कम से कम 50% अंकों या इसके समकक्ष ग्रेड के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
SSB Odisha Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाएंगे।
- उसके बाद होमपेज पर आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करने के बाद आवेदन फॉर्म को भरें।
- शुल्क का भुगतान करें और अंत में फॉर्म जमा करें।
- उम्मीदवार फोर्म को डाउनलोड करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।