जॉब एप्लीकेशन ट्रैकिंग सिस्टम जिसे गूगल हायर के नाम से भी जाना जाता है, दो साल पहले गूगल द्वारा लॉन्च किया गया था। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि गूगल अब इस सिस्टम को बंद करने जा रहा है। बता दें कि 'हायर' का निर्माण कंपनी के पूर्व एल्फाबेट बोर्ड के सदस्य डायने ग्रीन के साथ मिलकर किया गया।
क्या था उद्देश्य-
टेकक्रंच ने दिन मंगलवार को एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें इस सिस्टम के जन्म का उद्देश्य बताया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक हायरिंग प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए इसे लोगों तक पहुंचाया गया।
कैसे करता है काम-
गूगल हायर आवेदक की खोज करने के बाद उनके साक्षात्कार को गूगल के जी सूट के सर्च, जीमेल, कैलेंडर, डोक्स के लिए शेड्यूल करता था।
अपने एक बयान में गूगल ने कहा, "जब जॉब एप्लीकेशन ट्रैकिंग सिस्टम 'हायर' सफल हो रहा था, तब हम अपने संसाधनों को गूगल क्लाउड पोर्टफोलियो में अन्य उत्पादों पर केंद्रित कर रहे थे। ग्राहकों के साथ-साथ चैंपियन और एडवोकेट्स के प्रति बहुत आभारी हैं, जिन्होंने हमारे साथ जुड़कर हमें समर्थन दिया है।"
ये भी पढ़ें :कौन हैं गुंजन सक्सेना, कारगिल युद्ध की इस जांबाज पर बन रही है फिल्म, सामने आया पोस्टर
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।