आरआरबी पैरामेडिकल की उत्तर कुंजी रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जारी कर दी गर्ई है । बता दें कि उम्मीदवारों की उत्तर कुंजी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और उत्तर कुंजी की चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
आरआरबी द्वारा कुछ क्षेत्रवार आंसर-की जारी की जा रही है। अधिसूचना के अनुसार, उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर 31 अगस्त, 11:59 बजे तक उपलब्ध होगी।
बोर्ड ने विषय विशेषज्ञों द्वारा उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की और उठाए गए कुछ आपत्तियों को स्वीकार कर लिया गया। अब उत्तर कुंजी को संशोधित और अंतिम रूप दिया गया है।
चरण 1 : सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : उसके बाद होम पेज पर आरआरबी पैरामेडिकल फाइनल उत्तर कुंजी 2019 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : पैरामेडिकल परीक्षा के लिए आरआरबी उत्तर कुंजी देखें।
चरण 4 : भविष्य के लिए डाउनलोड करें।