फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Recruitment 2021 : एसबीआई में 452 पदों पर हो रही भर्ती, जल्द यहां करें आवेदन

Wed, 06 Jan 2021 07:17 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एसबीआई भर्ती - फोटो : SBI
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में भर्ती निकली हैं। इसके तहत प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, उप प्रबंधक और विशेषज्ञ अधिकारियों के खाली 452 पदों पर की भर्ती की जा रही है। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसबीआई ने सभी विभागों में भर्ती के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए हैं।

विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक में प्रबंधक (मार्केटिंग) - 40, उप प्रबंधक (मार्केटिंग) - 35, प्रबंधक (ऋण प्रक्रिया) -  02, सहायक प्रबंधक (सिस्टम) - 183, उप प्रबंधक (सिस्टम) - 17,  प्रबंधक (नेटवर्क सुरक्षा विशेषज्ञ) - 12, प्रबंधक (नेटवर्क राउटिंग एंड स्विचिंग स्पेशलिस्ट) - 20 , सहायक प्रबंधक (सुरक्षा विश्लेषक) - 40, उप प्रबंधक (सुरक्षा विश्लेषक) - 60, आईटी सुरक्षा विशेषज्ञ - 15, परियोजना प्रबंधक - 14, एप्लीकेशन आर्किटेक्ट - 05, टेक्निकल लीड - 02, उप प्रबंधक (आंतरिक ऑडिट) - 28 और फायर इंजीनियर के 16 पदों  पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

Trending Videos
विज्ञापन

प्रबंधक पदों के लिए आयु-सीमा 25 से 45 वर्ष, सहायक प्रबंधक पदों के लिए 28 से 30 वर्ष, उप प्रबंधक पदों के लिए 21 से 35 वर्ष, इंजीनियर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष और अन्य पदों के लिए 38 वर्ष है।  आवेदन योग्यता संबंधी शर्तों और अनुभव के संबंध में आप विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ लें। इच्छुक उम्मीदवार 11 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवदेन के लिए उम्मीदवारों को ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। General/OBC/EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपए आवेदन शुल्क है, जबकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें