पैसे कमाने की चाह किसे नहीं होती पर कौन कहां अपना समय दे रहा है ये आपके सफल होने के लिए बेहद जरूरी है। अगर नौकरी के साथ पार्ट टाइम नौकरी करना चाहते हैं तो ये रहा आपके लिए सुनहरा मौका। खाली समय में ये काम लाखों की कमाई करा सकता है। बस आपको कुछ नहीं करना, अपने शौक को देना है एक नया नजरियां जानिए कैसे।
विज्ञापन
2 of 8
अगर आप शब्दों के साथ खेलना जानते हैं तो कॉपी एडिटर या कॉपी राइटिंग का काम आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास कदम नहीं उठाने हैं, अपनी पसंद का क्षेत्र चुनिए और दी गई समय सीमा और शब्दों के अनुसार लेख लिख कर दीजिए। साथ ही आप प्रूफरीडिंग का भी काम भी कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि पेज और शब्दों के हिसाब से पैसे मिलते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
आज कल कंप्यूटर की नॉलेज सबको होती है। अगर आपको कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की जानकारी है तो आप सॉफ्टवेयर डेवलपर की पार्ट टाइम नौकरी आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए बस कुछ नियम अपनाने होंगे। इसमें आपको वेबसाइट बनाने, अपडेट करने के साथ-साथ एप बनाने का काम भी मिलेगा। आपको बता दें कि एक घंटे के लिए 1000-1500 रुपए तक मिलते हैं।
4 of 8
working on laptop
यदि आपके पास लैपटॉप है तो आप डेटा एंट्री का काम भी कर सकते हैं। इसमें आपको डेटा इकट्ठा करने से लेकर उसे बेहतर बनाने तक का काम दिया जाएगा। साथ ही आपको कुछ लिंक्स दिए जाते हैं जिन्हें खोलने बंद करने का काम भी होता है। इसमें मुश्किल से एक मिनट का समय जाता है और आप हजारों रुपए कमा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
आज कल अलग अलग भाषा को सीखने का क्रेज सबको होता है। और चलते समय को देखकर ऐसा करना गलत नहीं है। आपको बता दें कि अगर आपको साइन लैंग्वेज आती है तो आप इसमें पार्ट टाइम नौकरी कर सकते हैं। इसमें अच्छी खासी कमाई हो जाती है।
विज्ञापन
6 of 8
एक से ज्यादा भाषाएं जानने और कानून की समझ रखने वाले बाइलिंगव्ल लीगल असिंसटेंट की पार्ट टाइम नौकरी कर सकते हैं। वह किसी एक प्रोजेक्ट पर काम करना शुरु कर दें। इस नौकरी में बहुत कमाई है।
विज्ञापन
7 of 8
action camera
तस्वीरें खींचने का शौक है और इसमें माहिर भी हैं तो फ्रीलांस प्रोडक्ट फोटोग्राफी कर सकते हैं। इसमें अलग अलग उत्पादों की तस्वीरें खीनची होती हैं। ई-कॉमर्स साइटों में यह नौकरी आसानी से मिल जाती है। फोटो के सॉफ्टवेयर की भी जानकारी है तो और अच्छा है।
किसी पेस्ट्री की दुकान में ट्रेनी पेस्ट्री शेफ की नौकरी कर सकते हैं। काम आपको वहीं सिखाया जाएगा बस सीखने की इच्छा होनी चाहिए। आटा गूंथने, केक को सजाने जैसे कामों के लिए तैयार रहें। पांच घंटे की शिफ्ट के लिए 6000-10,000 रुपए मिलते हैं।