NVS Recruitment 2024: परीक्षा पैटर्न
एनवीएस भर्ती परीक्षा में तर्क क्षमता, सामान्य जागरूकता, भाषा योग्यता और विषय ज्ञान सहित चार खंड होंगे, जिसमें कुल 120 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है और इसमें कोई अनुभागीय समय सीमा नहीं होगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।
NVS Recruitment 2024: कैसे करें संपादन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NVS/ पर जाएंगे।
- उसके बाद होमपेज पर लॉगइन टैब पर क्लिक करें।
- लॉग इन करने के बाद आवेदन पत्र में आवश्यक परिवर्तन करें।
- परिवर्तन करने के बाद फ़ॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।