MPESB ADDET 2024: पात्रता मानदंड
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का एमपीबीएसई/सीबीएसई से विज्ञान स्ट्रीम (जीव विज्ञान, गणित या कृषि) में न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
साथ ही उम्मीदवार की आयु 17 से लेकर 28 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
MPESB ADDET 2024: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।