फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC: चिकित्सा अधिकारी पद के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज, 690 पदों के लिए होनी है नियुक्तियां

Sun, 04 Aug 2024 11:43 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

एमपीपीएससी द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्ति के 690 रिक्तियों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। पात्र उम्मीदवार 5 जुलाई से 4 अगस्त तक ऑनलाइन रूप से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आखिरी मौका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्सा अधिकारी के पद पर भर्तियां की जानी है। आयोग द्वारा 690 रिक्तियों की आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। 
विज्ञापन


एमपीएसएससी के चिकित्सा अधिकारी पद पर भर्ती के लिए आवेदन की विंडो 5 जुलाई से शुरू हो चुकी थी। इच्छुक उम्मीदवार 4 अगस्त तक ही आवेदन कर सकते है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।

एमपीपीएससी चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2024
मप्र के अधीन लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्त होने के इच्छुक, उम्मीदवार आज ही अपना पंजीकरण करें। इसके आवेदन 5 जुलाई से 4 अगस्त ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन माध्यम से प्रारंभिक चरण में आवेदन किए जा सकते हैं।
 
संगठन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
पद  चिकित्सा अधिकारी
विभाग सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
रिक्त पद 690
पात्रता मानदंड किसी मान्यता प्राप्त विवि या संस्थान से एमबीबीएस डिग्री, आयु- 21 से 40 वर्ष
आवेदन शुल्क  सामान्य: 500 रुपये; एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), शारीरिक रूप से विकलांग: 250 रुपये
आवेदन की तिथि 5 जुलाई से 4 अगस्त, 2024
आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/
 
 

एमपीपीएससी चिकित्सा अधिकारी के पद
मध्य प्रदेश  लोक सेवा आयोग स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी के पद पर रिक्तियों की संख्या भी जारी की गई है। कुल 690 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें 96 सामान्य, 57 अनुसूचित जाति, 380 अनुसूचित जनजाति, 96  अन्य पिछड़ा वर्ग, 61 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पद पर भर्ती होनी है। 

एमपीपीएससी चिकित्सा अधिकारी पद के लिए पात्रता मानदंड
मध्य प्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्त होने के लिए पात्रता मानदंड हैं। नीचे दी गई तालिका के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु सूची का विवरण देखें।
पात्रता मापदंड विवरण
शैक्षणिक योग्यता अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस अर्थात बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
आयु सीमा उम्मीदवार की आयु सामान्यतः 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी के लिए 3 वर्ष और एससी/एसटी के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट होगी।

आवेदन शुल्क
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी की भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए जनजातीय वर्ग से संबंध रखने वाले अभ्यर्थी को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और गैर क्रीमी लेयर वाले अन्य पिछड़ा वर्ग, शारीरिक विकलांग उम्मीदवार को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। 

परीक्षा तिथि
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चिकित्सा अधिकारी के पद के लिए तिथि की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। यह अगस्त या सितंबर में आयोजित हो सकती है। यह परीक्षा राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट से होगी।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
चिकित्सा अधिकारी की भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए इन चरण को फॉलो करें। 
1. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. चिकित्सा अधिकारी की भर्ती 2024 के विकल्प पर जाएं।
3. ऑनलाइन आवदेन के विकल्प पर क्लिक करें।
4. अपना मूल और शैक्षिक योग्यता विवरण दर्ज करें। फोटो, हस्ताक्षर के साथ दस्तावेज अपलोड करें।
5. अंत में किसी भी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर, आवेदन पत्र जमा करें।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें