इस टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ईमेल और जन्म प्रमाणपत्र का इस्तेमाल करना होगा। उम्मीदवार अपने टाइप टेस्ट से एक सप्ताह पहले ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड का इक प्रिंट आउट भी उम्मीदवार निकालकर रख सकते हैं, क्योकि टेस्ट आयोजित कराने वाले केंद्र में पंजीकरण के समय एडमिट कार्ड की जांच होगी।
अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आती है तो वह बोर्ड से संपर्क कर सकता है। एडमिट कार्ड के अलावा उम्मीदवारों को अपना पहचान पत्र भी दिखाना होगा, जिसमें आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि शामिल है।
JKSSB Junior Assistant 2024: कैसे करें एडमिट कार्ड को डाउनलोड?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएंगे।
- उसके बाद जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करने के बाद लॉगिन करें।
- जेए एडमिट कार्ड 2023 देखने/डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड उम्मीदवार की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट भी निकाल लें।