फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian post office recruitment 2020: भारतीय डाक विभाग में इन पदों पर हो रहीं भर्तियां, 69 हजार तक मिलेगा वेतन

Fri, 16 Oct 2020 09:43 PM IST
दीप्ति मिश्रा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस
विज्ञापन

Indian post office recruitment 2020: कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू किए लॉकडाउन के चलते अधिकतर संस्थानों में भर्ती प्रक्रिया थम गई थी। देश में अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। इसी बीच भारतीय डाक विभाग ने 10वीं और 12वीं कक्षा पास कर चुके युवाओं के लिए कई पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। इन पदों के लिए 69 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। 

विज्ञापन


भारतीय डाक विभाग पोस्टमैन, मेल गार्ड, मल्टी टास्किंग स्टाफ के कई पदों पर ये भर्तियां कर रहा है। डाक विभाग ने इन पद के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किस पद के लिए कितनी रिक्तियां हैं, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। 

वेतन 18 हजार से 69 हजार तक : 
पोस्टमैन/मेल गार्ड के पद के लिए 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति माह तक (पे लेवल-3 के अनुसार) वेतन दिया जाएगा। मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए 18,000 रुपये से 56,900 रुपये प्रति माह तक (पे लेवल-1 के अनुसार) वेतन मिलेगा। 
विज्ञापन


योग्यता : 
पोस्टमैन/मेल गार्ड के पद के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है। आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं कक्षा का पास होना जरूरी है। आयु सीमा 18 वर्ष से 25 के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन : 
इन पदों  के लिए आवेदन ऑनलाइन करने होंगे।  क्लिक कर आप आसानी से अप्लाई कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन शुरू : 12 अक्तूबर, 2020
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 10 नवंबर, 2020

आवेदन शुल्क : 
सामान्य, ओबीसी व आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग व सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। इसका भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा पोस्ट ऑफिस में कैश देकर ई-पेमेंट के जरिए कर सकते हैं।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया : 
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा परीक्षा और डाटा एंट्री स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह भर्ती महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल के लिए निकाली गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें