फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP TET November 2024: टीईटी नवंबर के लिए पंजीकरण शुरू, इस तिथि तक बिना विलंब शुल्क कर सकेंगे आवेदन

Mon, 30 Sep 2024 10:58 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

HP TET November 2024: टीईटी नवंबर के लिए पंजीकरण शुरू, इस तिथि तक बिना विलंब शुल्क कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
HP TET 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HP TET November 2024 Registration: हिमाचल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) के HP स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HP TET) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जेबीटी टीईटी, शास्त्री टीईटी, टीजीटी (नॉन-मेडिकल) टीईटी, लैंग्वेज टीचर टीईटी, टीजीटी (आर्ट्स) टीईटी, टीजीटी (मेडिकल) टीईटी, पंजाबी टीईटी और उर्दू टीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर, 2024 निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार HP TET नवंबर 2024 सेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं उम्मीदवार 21 अक्टूबर, 2024 तक लेट फीस जमा कर भी आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट कराएं। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पोस्ट नहीं किया जाएगा।

आवेदन शुल्क
एससी, एसटी, विकलांग, ओबीसी- 700 रुपये
सामान्य वर्ग- 1200 रुपये
विलंब से आवेदन करने वालों को 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

आवेदन करें - फोटो : अमर उजाला

परीक्षा तिथि

यह परीक्षा 15 नवंबर से 26 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन

  1. हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  2. होम पेज पर 'न्यू रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक जानकारी भरें।
  4. सबमिट करें।
  5. अब आपको एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा।
  6. एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म को भर दीजिए।
  7. सही साइज में डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  8. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  9. आवेदन फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक बार दी गई जानकारी को पढ़ लें, ताकि कोई गलती न हो।
  10. आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
  11. डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें