फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA 2021 : कैसे मिलेगी पहले प्रयास में NDA परीक्षा में सफलता, ऐसे करें तैयारी

Thu, 07 Jan 2021 10:19 AM IST
Devesh Devesh Media Solutions Initiative
विज्ञापन
NDA 2021 EXAM Preparation
विज्ञापन

हर युवा का एक सपना होता है कि वो देश की सेवा करें और अपने देश का नाम दुनिया में रोशन करें। ऐसे में जब भी कोई किशोर ऐसा सोचता है तो उसके ध्यान में NDA सबसे पहले नजर आता है,जिससे वो देश की सेवा कर सकता है। बाकी नौकरी सिर्फ नौकरी ही होती है लेकिन NDA में जाना गर्व होता है। हर माँ बाप का सपना भी होता है कि उनका बेटा देश का नाम ऊँचा करें।  इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के दौर में भी देश प्रेम युवाओं की पहली पसंद है। जहाँ लाखों युवा IITs और IIM की तरफ़ जाने का सोच रहें हैं, उससे कहीं ज्यादा युवा NDA में शामिल होने के प्रयास में लगे हुए हैं। तो आइए Safalta.com पर हमको बताएगें कि NDA में एक बार में ही कैसे सफ़ल हों।

NDA में जाने के लिए योग्यता :

सबसे पहले NDA में जाने के लिए आपको 12th पास होना जरूरी है वो भी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ। NDA की परीक्षा देने के लिए उम्र सीमा 16.5 साल से लेकर 19.5 साल के बीच होना चाहिए। इस साल 12वीं की पढ़ाई कर रहे छात्र भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है। NDA की तैयारी ऐसे करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। मैथ्स पर अधिक ध्यान दें। हर साल NDA की परीक्षा में मैथ्स का पेपर टफ आता है। ज्यादा से ज्यादा समय आप मैथ्स के सवालों को हल करने में दें। निरंतर प्रयास ही सफलता की चाभी होती है, इसलिए मैथ्स पर विशेष ध्यान दें। दिनभर में मैथ्स पर कम से कम 4 घंटा तो अवश्य दें। साथ ही साथ फिजिक्स और केमिस्ट्री को रिवाइज करते रहे। 

विज्ञापन

न्यूजपेपर, कर्रेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान रोजाना पढ़े:
अगर आप रोजाना अखबार पढ़ते हैं तो NDA में जाना आपके लिए बहुत ही आसान हो जाता हैं। दुनिया की हर अपडटे हर रोज अखबार में मिलती ही है। ऐसे में अखबार पढ़ने से कर्रेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान आपका पूरा कवर हो जाता है। पिछले साल के प्रश्न पत्र को बार-बार सॉल्व करें। किसी भी कॉम्पिटिटिव एग्जाम को पास करने का रामबाण  है उसके पिछले साल के प्रश्न पत्र बार बार सॉल्व करना। पिछले साल के प्रश्न पत्र बनाने से छात्रों को अंदाजा मिल जाता है की प्रश्न किस प्रकार के आते हैं, इसकी जानकारी हो जाती है,और इससे एग्जाम देने में बेहद आसानी होती है। यदि आपको 2021 में NDA की परीक्षा देनी हैं तो पिछले तीन चार साल के प्रश्न पत्र को बार बार सॉल्व करें। समय का सही उपयोग करें। कॉम्पिटिटिव एग्जाम में समय का सही इस्तेमाल करना जरूरी है। कम समय में ज्यादा से ज्यादा प्रश्न बनाने का प्रयास करें। रोजाना आपको ज्यादा से ज्यादा प्रश्न हल करने का प्रयास करना चाहिए। मान लीजिए कि आप 1 घंटे 60 में 60 क्वेश्चन सॉल्व करते हैं तो दूसरे दिन आपको 70 क्वेश्चन सॉल्व करना चाहिए। इससे आपको एग्जाम में ज्यादा से ज्यादा क्वेश्चन सॉल्व करने में आसानी होगी। कॉम्पिटिटिव एग्जाम में टाइम का सही से मैनेज करना एग्जाम को आसान बना देता है।
शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहें :
NDA में जाने के लिया जितना जरूरी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स है उतना ही जरूरी फिजिकल भी है। क्योंकि आप देश की सेवा करने के लिए NDA में जाते हैं, ऐसे में आपको मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से मजबूत रहना चाहिए। अगर आप शारीरिक रूप से कमजोर हैं तो आपको आज से ही इस पर ध्यान देने चाहिए और व्यायाम रोजाना करें। अगर आप इन सारी चीजों पर ध्यान देंगे तो आपको NDA में सफलता जरूर मिलेगी। तो फिर इंतजार क्यों करना आइए safalta.com पर और NDA में सफलता हासिल कीजिए। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें - https://bit.ly/2X7yGUr या अभी भरें ये फॉर्म -  https://forms.gle/V2QgJFL1Ss8ZhqXh6

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें