WCL Admit Card 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की ओर से माइनिंग सरदार और सर्वेक्षक के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें।
WCL Admit Card 2022: इतने पदों पर होगी भर्तियां
वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 211 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें 167 पद माइनिंग सरदार के लिए हैं और 44 पद सर्वेक्षक के पदों के लिए।
WCL Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट westerncoal.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Career के सेक्शन में जाएं।
- अब पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहा मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।