पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दिया है। इस उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा?
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन सभी जरूरी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 28 नवंबर 2021 को किया गया था। परीक्षा को ओएमआर शीट फॉर्मेट में दो घंटों की समय सीमा में आयोजित किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल की कुल 18 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने अंतिम उत्तर कुंजी से पहले अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी किया था। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई थी। आयोग द्वारा उन सभी आपत्तियों पर समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी को जारी किया गया है। उम्मीदवार इस अंतिम कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें।
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल भर्ती परीक्षा अंतिम उत्तर कुंजी को कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर What's New के सेक्शन में जाएं।
3. अब पेज पर दिखाई दे रहे असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
4. आपके सामने अब उत्तर कुंजी एक पीडीएफ के रूप में खुल जाएगी।
5. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।