WBMSC Recruitment 2022: इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन
पश्चिम बंगाल म्युनिसिपल सर्विस कमीशन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में 24 अप्रैल तक का समय उपलब्ध है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले तक पूरा कर ले। आवेदन करने के बाद उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंटआऊट निकालना न भूलें।
WBMSC Recruitment 2022: 104 पदों पर होगी भर्तियां
इस भर्ती के माध्यम से कुल 104 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये और एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे।
WBMSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बंगाली, अंग्रेजी और वर्नाकुलर (हिंदी, उर्दू, ओडिया और नेपाली) को लिखना और पढ़ना आना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और फील्ज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
WBMSC Recruitment 2022: कैसे करें अपना आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mscwb.org पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।