फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Rifle Recruitment : असम राइफल्स में 100 से अधिक पदों पर भर्तियां, जानें कैसे करना होगा आवेदन

Sun, 27 Mar 2022 11:26 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Assam Rifle Recruitment : असम राइफल्स में खेल कोटा के तहत भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 मार्च, 2022 से शुरू कर दी गई है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Assam Rifle Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assam Rifle Recruitment : सेना में जाकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। ऑफिस डायरेक्टर जनरल, असम राइफल्स ने खेल कोटा के तहत रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Assam Rifle Recruitment : इस तारीख तक कर लें आवेदन
असम राइफल्स में खेल कोटा के तहत भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 मार्च, 2022 से शुरू कर दी गई है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 

Assam Rifle Recruitment : इस तारीख को होगी भर्ती रैली
इस भर्ती के लिए रैली का आयोजन 4 जुलाई, 2022 को होगा। हालांकि यह तारीख अस्थायी है और इसमें बदलाव कोरोना महामारी की स्थिति पर निर्भर करेगा। रैली के लिए निश्चित तारीख की जानकारी प्रवेश पत्र में दी जाएगी। भर्ती का पता - Headquarters Inspector General Assam Rifles (South), Mantripukri (Manipur) है। 

Assam Rifle Recruitment : आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। आधिकारिक नोटिफिकेशन मे बताया गया है कि इस भर्ती में रिक्त पदों की संख्या परिस्थिति के अनुसार बढ़ाई और घटाई जा सकती है। 
विज्ञापन

Assam Rifle Recruitment : कैसे कर सकते हैं आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के और आवेदन शुल्क का भुगतान कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें