पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड (डब्ल्यूबीएचआरबी/WBHRB) 2021 ने स्टाफ नर्स, मेडिकल टेक्नॉलॉजी और कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन डब्ल्यूबीएचआरबी के आधिकारिक वेबसाइट wbhrb.in पर जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2021 तक है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार डब्ल्यूबीएचआरबी की इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और भर्ती के नोटिफिकेशन के बारे में अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन भरने की यह प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू है और 18 नवंबर तक चलेगी। उम्मीदवार डब्ल्यूबीएचआरबी के आधिकारिक नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता, शैक्षणिक योग्यता और अन्य सभी जानकारी देख सकते हैं। इस भर्ती के चयन प्रक्रिया की बात करें तो प्रारंभिक परीक्षा, साक्षात्कार और मेरिट सूची के आधार पर की जाएगी। भर्ती में पदों की कुल संख्या 6114 है। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 29, 800 रुपये वेतन मिलेगा।
पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड (डब्ल्यूबीएचआरबी/WBHRB) भर्ती 2021 के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
1. पंजीयन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 3 नवंबर 2021
2. आवेदन करने की आखिरी तारीख- 18 नवंबर 2021
3. भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख- अभी जारी नहीं की गई है।
पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड (डब्ल्यूबीएचआरबी/WBHRB) भर्ती 2021 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 210 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट प्रदान की गई है। उम्मीदवारों यह आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का खास ख्याल रखें कि आवेदन करते समय सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक और सही-सही भरें। इसमें सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा।
पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड (डब्ल्यूबीएचआरबी/WBHRB) भर्ती 2021 के लिए योग्यता
1. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 20 वर्ष से 39 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
2. उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में डिग्री होनी चाहिए।
3. अनुभव वाले उम्मीदवारों को चयन में वरीयता दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट
wbhrb.in पर जाएं।
2. ऑनलाइन आवेदन के सेक्शन में जाएं।
3. यहां WBHRB Recruitment 2021 के लिंक को खोजे।
4. अपना पंजीयन करें।
5. अब अपने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. आवेदन पत्र को भरें और आवेदन शुल्क जमा करें।
7. आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
8. दस्तावेजों के सत्यापन के समय आवेदन पत्र की दो कॉपी को साथ रखें, इसकी जरुरत पड़ेगी।
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें