WB Police Recruitment 2021: अगर आप पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां शुरू हुई हैं। ये भर्तियां वायरलेस सुपरवाइजर और वायरलेस ऑपरेटर के 1325 पदों के लिए है। इससे पहले हाल ही में पश्चिम बंगाल पुलिस ने कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर (एसआई) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हुई है। पिछले माह ही राज्य पुलिस भर्ती में कांस्टेबल के 8,632 पदों और एसआई के 1088 पदों सहित कुल 9,720 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए थे।