फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VSSC Recruitment 2023: विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में वॉक-इन-इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी, हो जाइए तैयार

Thu, 05 Oct 2023 07:06 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

VSSC Recruitment 2023: विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर नौकरी मिल रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
vssc Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

VSSC Recruitment 2023: विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 07 अक्तूबर, 2023 को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए निर्धारित स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं। उम्मीदवार वीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट vssc.gov.in पर जाकर भर्ती से जुड़ा विवरण देख सकते हैं।

विज्ञापन

VSSC Recruitment इंटरव्यू के बारे में

यह भर्ती अभियान संगठन में 162 पदों को भरेगा। इंटरव्यू सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज, कलामासेरी, एर्नाकुलम जिला, केरल में 07 अक्तूबर को सुबह 9.30 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

VSSC Recruitment रिक्तियों का विवरण

  • ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग: 08 पद

  • केमिकल इंजीनियरिंग: 25 पद

  • सिविल इंजीनियरिंग: 08 पद

  • कंप्यूटर साइंस/इंजीनियरिंग: 15 पद

  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 40 पद

  • उपकरण प्रौद्योगिकी: 06 पद

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 50 पद

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

जिन उम्मीदवारों ने प्रशिक्षुता प्रशिक्षण बोर्ड (Apprenticeship Training Board) के दक्षिणी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया है, वे आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें