कब होगी परीक्षा?
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी सरकार एक महीने के भीतर दोबारा यूपीटीईटी की परीक्षा आयोजित कराएगी। इस बात की जानकारी लॉ एंड ऑर्डर, एडीजी, प्रशांत कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दी है।
ये थे कड़े इंतजाम
28 नवंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा कड़े इंतजामों के बीच होने वाली थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए कई एतियातन फैसले लिए गए थे। परीक्षा केंद्रों में लाइव सर्विलांस के जरिए नजर रखी जा रही थी। सीसीटीवी कैमरों की बदौलत यह काम सुनिश्चित किया जा रहा था। इसकी लगातार मॉनिटरिंग भी हो रही थी। परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर दूष्प्रचार करने वालों पर मुकदमा दर्ज किए जाने का फैसला लिया गया था। सोशल मीडिया में किसी भी तरह की भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर, नकल का प्रयास करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया था। साथ ही परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर उम्मीदवारों की रिकॉर्डिंग भी की गई।
2,554 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा -
यूपीटीईटी परीक्षा कुल 2,554 केंद्रों पर आयोजित की गई। नकल की रोकथाम के लिए प्रशासनिक तौर पर कड़े फैसले लिए गए थे। परीक्षा केंद्र की गतिविधियों पर राज्य स्तर पर बनाए कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए नजर भी रखी जा रही थी।