फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET Paper Leaked: इतनी कड़ी सुरक्षा के बाद भी लीक हुआ यूपीटीईटी का पेपर, रद्द हुई परीक्षा

Sun, 28 Nov 2021 11:07 AM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज यानी 28 नवंबर को आयोजित होने वाली थी। किंतु परीक्षा के दौरान पेपर लीक हो जाने की वजह से शिक्षक पात्रता परीक्षा को रद्द कर दिया गयाा है। 
 
विज्ञापन
UPTET 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज यानी 28 नवंबर को आयोजित होने वाली थी। किंतु परीक्षा के दौरान पेपर लीक हो जाने की वजह से शिक्षक पात्रता परीक्षा को रद्द कर दिया गयाा है। बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि वॉट्सऐप प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पेपर लीक होने के बाद एसटीएफ ने प्रदेश भर में छापेमारी की। इस दौरान उन्हें प्रश्न पत्र लीक होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिसके बाद उन्होंने प्रयागराज, मेरठ और गाजियाबाद से कई लोगों को हिरासत में लिया। अब राज्य सरकार जल्द ही परीक्षा की तिथियों का एलान करेगी।

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी सरकार एक महीने के भीतर दोबारा यूपीटीईटी की परीक्षा आयोजित कराएगी। इस बात की जानकारी लॉ एंड ऑर्डर, एडीजी, प्रशांत कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दी है।

ये थे कड़े इंतजाम
28 नवंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा कड़े इंतजामों के बीच होने वाली थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए कई एतियातन फैसले लिए गए थे। परीक्षा केंद्रों में लाइव सर्विलांस के जरिए नजर रखी जा रही थी। सीसीटीवी कैमरों की बदौलत यह काम सुनिश्चित किया जा रहा था। इसकी लगातार मॉनिटरिंग भी हो रही थी। परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर दूष्प्रचार करने वालों पर मुकदमा दर्ज किए जाने का फैसला लिया गया था। सोशल मीडिया में किसी भी तरह की भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर, नकल का प्रयास करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया था। साथ ही परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर उम्मीदवारों की रिकॉर्डिंग भी की गई। 
विज्ञापन

2,554 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा -
यूपीटीईटी परीक्षा कुल 2,554 केंद्रों पर आयोजित की गई। नकल की रोकथाम के लिए प्रशासनिक तौर पर कड़े फैसले लिए गए थे। परीक्षा केंद्र की गतिविधियों पर राज्य स्तर पर बनाए कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए नजर भी रखी जा रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें