UPSSSC Stenographer Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 277 स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 अक्तूबर से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ ही यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 स्कोर कार्ड होना चाहिए। हिंदी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट और स्टेनो 80 शब्द प्रति मिनट स्पीड होनी चाहिए। NIELIT CCC परीक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
अधिकतम आयु : 40 वर्ष
सामान्य,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस,एससी,एसटी,पीएच (द्विव्यांग) श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई, आई कलेक्ट शुल्क मोड के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें या ई चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “विज्ञापन संख्या-09-परीक्षा/2023, स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा (पी.ए.पी.-2022)” पर क्लिक करें।
पीईटी 2022 पंजीकरण संख्या के माध्यम से लॉगिन करें।
आवेदन पत्र जमा करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
स्टेनोग्राफर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में ग्रेड पे 2800 लेवल 5 के तहत 29200 रुपये से 93200 तक वेतन दिया जाएगा।