UPSSSC Sachiv Recruitment Qualification: शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कृषि, कृषि विपणन, विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र या कृषि अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए पंजीकरण करते समय आवेदकों को 25 रुपये का शुल्क देना होगा।
UPSSSC Sachiv Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन
आवेदन करते समय उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- मुखपृष्ठ पर, 'लाइव विज्ञापन' खंड पर क्लिक करें।
- सचिव मुख्य परीक्षा 2023 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट लें।