उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को एक बड़ा तोहफा दिया है और वो ये है कि प्रदेश में जल्द ही 70 हजार से भी ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के पास अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा करने का एक बेहद ही खूबसूरत मौका सामने है। बता दें कि जल्द ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन द्वारा PET एग्जाम को पूरा कराकर उसका परिणाम घोषित कर दिया जाएगा जिसके बाद केवल यूपी अधीनस्थ सेवा आयोग के जरिए ही प्रदेश मीन तकरीबन 30 हजार पदों पर भर्तियां कराई जाएंगी। इसके अलावा यूपी माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग 27 हजार और यूपी उच्चतर शिक्षा चयन आयोग द्वारा लगभग 17 हजार पदों पर भर्तियाँ आयोजित की जाएंगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यूपी सबऑर्डिनट सर्विस सिलेक्शन कमीशन, यूपी उच्चतर शिक्षा चयन आयोग और यूपी माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग के उच्चाधिकारियों से सीधे संवाद कर जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया को शुरू किए जाने की बात कही है।
दिए गए ये पाँच बड़े निर्देश
राज्य सरकार की तरफ से UPSSSC और अन्य संस्थाओं को पाँच बड़े निर्देश दिए हैं जो हम आपको नीचे बता रहे हैं।
प्रदेश में जल्द से जल्द भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किए जाए।
भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ होनी चाहिए।
खराब छवि वाले स्कूलों को एग्जाम सेंटर कतई न बनाया जाए।
परीक्षाएं पूरी तरह से नकल विहीन होनी चाहिए।
एग्जाम सेंटर छात्रों की सहूलियत के अनुसार बनाए जाएं।
घर बैठे शुरू करें अपनी परीक्षा की पक्की तैयारी
अगर आप भी उत्तर प्रदेश में होने वाली वाली भर्तियों में शामिल होना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आज से ही आज ही
Safalta द्वारा चलाए जा रहे
फ्री Safalta Class के साथ जुड़ जाना चाहिए जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपी लेखपाल, पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारीम UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग सभी एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस माध्यम से पक्की तैयारी और आपके कोर्स का कंप्लीट रिवीजन कराया जा रहा है।