आपने कई बार रेलगाड़ी का सफर तो किया होगा लेकिन क्या कभी उसमें बजने वाले हॉर्न पर ध्यान दिया है। गाड़ी छूटने के हॉर्न के बारे में तो आपको पता होगा लेकिन इसके अलावा भी ट्रेन में कई हॉर्न का इस्तेमाल होता है। आज हम इस आर्टिकल में आपको रेलगाड़ी में बजने वाले और उनके संकेतों के बारे में विस्तार से जानकारी बताने जा रहे हैं। अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं और आपको जल्द ही किसी भी प्रतियोगी एग्जाम में शामिल होना है तो अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे इस फ्री-कोर्स को ज्वॉइन कर लीजिए।
जानिए ट्रेन के सभी हॉर्न का मतलब:
एक छोटा हॉर्न:
अगर आपको कभी एक बार छोटे हॉर्न की आवाज सुनाई दे तो इसका मतलब है कि ट्रेन यार्ड में धुलाई और सफाई के लिए जाने को तैयार है जहां से अपनी अगली यात्रा पर रवाना होगी.
दो छोटे हॉर्न:
इसका मतलब होता है कि ट्रेन यात्रा के लिए तैयार है. मोटरमैन इसके जरिए गार्ड को संकेत देता है कि वह ट्रेन को यात्रा शुरू करने के लिए रेलवे सिग्नल दे.
तीन छोटे हॉर्न:
यह आपातकाल स्थिति में बजाया जाता है और इसका मतलब है कि मोटरमैन का इंजन से कंट्रोल खत्म हो गया है और गार्ड वैक्यूम ब्रेक को तुरंत खींचे. बता दें कि यह बहुत कम इस्तेमाल में लिया जाता है.
चार छोटे हॉर्न:
यह ट्रेन में तकनीकी खराबी का संकेत है और इसका मतलब ट्रेन आगे नहीं जाएगी.
एक लंबा और एक छोटा हॉर्न:
इसका मतलब होता है कि मोटरमैन इंजन को शुरू करने से पहले गार्ड को ब्रेक पाइप सिस्टम सेट करने के लिए सिग्नल दे रहा है.
दो लंबे और दो छोटे हॉर्न:
इस हॉर्न से मोटरमैन गार्ड को इंजन का कंट्रोल लेने के लिए संकेत देता है.
लगातार बजने वाला हॉर्न:
अगर आपके सामने ये हॉर्न बजे तो आप समझ जाएं कि अभी यह ट्रेन स्टेशन पर नहीं रुकेगी. इससे पता चल जाता है इससे पता चल जाता है कि ट्रेन स्टेशन पर नहीं रुकेगी.
करें फ्री में PET की पक्की तैयारी :
अगर आप अपनी PET परीक्षा की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आपको भी हजारों प्रतियोगी स्टूडेंट्स की तरह आज ही Safalta App द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। आप सफलता ऐप के जरिए इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।