फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET Current Affairs 2021: क्या है उज्ज्वला योजना 2.0, PET में पूछे जा सकते हैं इससे प्रश्न

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अगस्त को उज्ज्वला योजना 2.0 की उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से शुरुआत कर दी है। इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश से हुई है, इसलिए PET में इससे संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अगस्त को उज्ज्वला योजना 2.0 की उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से शुरुआत कर दी है। गौरतलब है कि उज्ज्वला योजना के तहत देश भर में करोड़ों परिवारों को गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को की गई थी और अब इसे नई सहूलियतों के साथ फिर से लॉन्च किया गया है। उज्ज्वला योजना 2.0 की शुरुआत उत्तर प्रदेश से हुई है, इसलिए ऐसा संभव है कि UPSSSC द्वारा 24 अगस्त को आयोजित  की जाने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में इससे प्रश्न पूछे जाएं। PET में इस योजना से संबंधित प्रश्नों के पूछे जाने की उम्मीद को देखते हुए हम आपके लिए इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी लाए हैं। अगर आप PET में शामिल होने जा रहे हैं और परीक्षा से पहले इसका रिवीजन करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। 

क्या है उज्ज्वला योजना 2.0 :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 मई 2016 को पूरे देश भर में उज्ज्वला योजना की शुरुवात की थी और इस योजना के तहत देश भर के लगभग 8 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन दिया जा चुका है। केंद्र सरकार ने इसी योजना को अब नए सहूलियतों के साथ 10 अगस्त 2021 को फिर से लॉन्च किया है और इस बार इस योजना को उज्ज्वला योजना 2.0 कहा जा रहा है। 

विज्ञापन

उज्ज्वला योजना 2.0 को सरकार ने पहले से काफी बेहतर कर दिया है और इसमें लोगों को यह सहूलियत दी गई है कि अब वे बिना किसी एड्रेस प्रूफ के नया गैस कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। कनेक्शन प्राप्त करने के लिए अब अपने पते का सिर्फ एक सेल्फ डेक्लेरशन लिखकर देना है और लोगों को इसी आधार पर गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। साथ ही अब इस योजना के दूसरे चरण में सरकार मुफ्त गैस कनेक्शन के साथ-साथ पहले गैस सिलेंडर की रीफिलिंग भी फ्री में कराएगी और मुफ्त में गैस चूल्हा भी देगी। इस योजना से जुड़ने के लिए लोग अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है और इस वजह से परीक्षाओं में प्रतिस्पर्धा भी काफी बढ़ी है। इसलिए अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और सरकारी नौकरी करना आपका सपना है, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, SSC GD, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें