उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में आयोजित की जा रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आयोग ने इस पात्रता परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों से 28 जून 2022 से 31 जुलाई के बीच आवेदन मांगे थे। राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए PET एक बेहद ही महत्वपूर्ण परीक्षा है। दरअसल उत्तर प्रदेश में UPSSSC की ग्रुप C की भर्तियों में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा, जो PET में शामिल होंगे। इस परीक्षा का आयोजन दूसरी बार किया जा रहा है। इससे पहले यह परीक्षा 24 अगस्त 2021 को आयोजित की गई थी और इसका स्कोरकार्ड 28 अक्टूबर 2021 को जारी किया गया था। UPSSSC की ग्रुप C नौकरियों में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करने के लिए सफलता के खास UPSSSC PET Complete Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं और एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से कुल 15 विषयों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाने हैं। हालांकि इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी सिर्फ 5 टॉपिक्स का सही ढंग से अभ्यास करके इसमें 50 मार्क्स हासिल कर सकते हैं। दरअसल इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स से 20 अंको के 20 प्रश्न तथा एनालिसिस ऑफ अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन और टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे 3 टॉपिक्स से 30 अंको के प्रश्न पूछे जाने हैं। इसलिए अभ्यर्थी इन 5 टॉपिक्स का अभ्यास करके इस परीक्षा में 50 अंक हासिल कर सकते हैं।
PET 2022 के जनरल अवेयरनेस सेक्शन में आपसे भारत के पड़ोसी, देश-राजधानियाँ और मुद्राएँ, भारतीय राज्य और केंद्र शासित प्रदेश, भारतीय संसद : राज्यसभा लोकसभा और विधानसभा तथा विधानपरिषद, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विश्व संगठन और मुख्यालय, भारतीय पर्यटन स्थल, भारतीय कला और संस्कृति, भारतीय एवं विश्व के खेल, भारतीय अनुसंधान संस्थान, प्रसिद्ध किताबें और लेखक, पुरस्कार एवं विजेता तथा जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि इस परीक्षा के करेंट अफेयर्स सेक्शन की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को भारत एवं विश्व के करेंट अफेयर्स पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं एनालिसिस ऑफ अनरीड पैसेज में 2 पैसेज से प्रश्न पूछे जाते हैं और इनमें से प्रत्येक पैसेज पर 5 प्रश्न होता है। इसी प्रकार ग्राफ इंटरप्रिटेशन में 2 ग्राफ आते हैं और इनमें से प्रत्येक ग्राफ पर 5 प्रश्न होता है तथा टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस से भी 2 तालिकाएँ आती हैं और इसमें प्रत्येक तालिका पर 5 प्रश्न होते हैं।