उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने मार्च 2022 तक आयोजित किए जाने वाले सभी परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है, लेकिन इस एग्जाम कैलेंडर में से जिस परीक्षा की सबसे ज्यादा बात हो रही है वो है लेखपाल भर्ती परीक्षा। गौरतलब है कि UPSSSC ने नंवबर 2021 में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा करवाने का ऐलान किया है। राज्य में कई वर्षों के बाद लेखपाल के इतने पदों पर भर्तियां निकल रही हैं, इसलिए अभ्यर्थी इसमें शामिल होने को लेकर काफी उत्सुक हैं। हालांकि लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाले इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET पास होना आवश्यक है और PET का आयोजन 24 अगस्त को किया जाना है। इसलिए अगर आप PET में हिस्सा लेने जा रहे हैं और परीक्षा से पहले रिवीजन करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत
पिछली लेखपाल भर्ती में इस लेवल के पूछे गए थे प्रश्न :
लेखपाल के पदों पर यह भर्तियां काफी समय बाद आयोजित की जा रही हैं, इसलिए अभ्यर्थियों के मन मे यह सवाल उठ रहा है कि इस परीक्षा में किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। अगर हम पिछली लेखपाल भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को देखें, तो इनमें इंटरमीडिएट स्तर के प्रश्न पूछे गए थे।
इस बार किस लेवल के पूछे जा सकते हैं प्रश्न :
लेखपाल भर्ती 2021 के लिए UPSSSC ने परीक्षा की तारीखों का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन इसके लिए अभी तक नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है। इसलिए इस भर्ती में किस स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे यह बताना मुश्किल है। हालांकि अगर पिछली लेखपाल भर्ती को देखा जाए तो यह संभव है कि लेखपाल भर्ती 2021 में भी इंटरमीडिएट स्तर के ही प्रश्न पूछे जाएं।
क्या है परीक्षा पैटर्न :
लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 100 नंबर के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान तथा ग्राम समाज एवं विकास जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इन चारों टॉपिक्स से इस परीक्षा में 25-25 मार्क्स के 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आपका सपना सरकारी नौकरी करने का है, तो अपनी तैयारी को और भी मजबूत बनाने के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, SSC GD, रेलवे ग्रुप D समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें
सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दे सफलता की एक नई उड़ान।