फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC: यूपी में महिलाओं के लिए भर्ती; स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 5272 पदों के लिए अधिसूचना जारी, पढ़ें विवरण

Mon, 14 Oct 2024 08:27 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Female Health Worker: यूपीएसएसएससी ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 5,272 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 अक्तूबर से शुरू होने वाली है। विवरण आगे पढ़ें...
 
विज्ञापन
upsssc - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Health Worker Mains Notification: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्य परीक्षा के लिए जारी अधिसूचना में कुल 5,272 रिक्तियां अधिसूचित की गई है। योग्य उम्मीदवार 28 अक्तूबर से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। 

विज्ञापन

नोट कर लें ये तिथियां

यूपीएसएसएससी स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर, 2024 है। उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि आवेदन शु्ल्क का भुगतान भी इसी दिन तक हो जाना चाहिए। उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में सुधार के लिए 04 दिसंबर, 2024 तक का समय दिया जाएगा। आवेदकों को सिर्फ 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

अभ्यर्थी द्वारा अपने आवदेन पत्र के निम्नलिखित विवरणों को ही संशोधित किया जा सकता है। उक्त के अतिरिक्त अभ्यर्थी को आवेदन में किसी अन्य विवरण को संशोधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी- 
a. नाम में वर्तनी की गलती। 
b. पिता/पति के नाम में वर्तनी की गलती। 
c. पत्राचार का पता। 
d. अन्य व्यक्तिगत विवरण जैसे- E.W.S. एवं क्षैतिज आरक्षण की श्रेणी (D.F.F, Ex. Service Man, P.H., उत्कृष्ट खिलाड़ी आदि)।
e. जाति की श्रेणी (सामान्य/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग)। 
f. लिंग (जेन्डर)। 
g. आवेदन में अनिवार्य/अधिमानी अर्हता सम्बन्धी दर्ज किया गया विवरण।
विज्ञापन

रिक्ति विवरण

आयोग का लक्ष्य 5272 स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) पदों को भरना है। इसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) (सामान्य चयन) की 4,892 और स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) (विशेष चयन) की 380 रिक्तियां हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2023 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवार एएनएम प्रमाण पत्र के साथ 10+2 इंटर पास हो। इसके अलावा, उसका यूपी के नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत होना भी जरूरी है। विस्तृत पात्रता मानदंड के लिए आधिकारिक नोटिस देखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें