UPSSSC Exam Calendar 2022: 24 हजार पदों पर होंगी भर्तियां
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार साल 2022 में आयोग विभिन्न भर्तियों के माध्यम से कुल 24,017 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। इस भर्त के तहत कुल 14 परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही UPSSSC ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तिथि भी जारी कर दी है। द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत दूसरी पीईटी 18 सितंबर को होगी। आयोग ने जारी किए गए शेड्यूल में 10 परीक्षाओं की तारीखें जारी की है। वहीं, 4 को आरक्षित श्रेणी में रखा है। इनकी तारीखों का एलान भी समयानुसार किया जाएगा।
UPSSSC Exam Calendar 2022: पढ़ें परीक्षा का शेड्यूल
- स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती परीक्षा की तारीख- 8 मई, 2022
- राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 की तारीख- 22 मई, 2022
- उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा की तारीख- 19 जून, 2022
- सम्मिलित प्रवर/अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा की तारीख- 29 जून, 2022
- सहायक बोरिंग टेक्नीशियन (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 की तारीख- 3 जुलाई, 2022
- अनुदेशक मुख्य परीक्षा की तारीख- 17 जुलाई, 2022
- सम्मिलित तकनीकी सेवा (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2016 की तारीख- 7 अगस्त, 2022
- वन रक्षक एवं वन्यजीव रक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 की तारीख- 21 अगस्त, 2022
- प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 की तारीख- 18 सितंबर 2022
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी की गई तारीखों के बाद राज्य के करीब 35 लाख युवाओं को सुकून मिला है। हालांकि, आयोग ने अपने नोटिस में यह बात भी कही है कि जारी की गई तारीखें अस्थायी हैं। विशेष परिस्थितियों में इनमें परिवर्तन भी किया जा सकता है।