फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Exam 2021: यूपीएसएसएससी ने जेई, फोरमैन और कंप्यूटर भर्ती परीक्षा की तारीख जारी की, यहां देखें

Wed, 22 Dec 2021 04:33 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Exam 2021: यूपीएसएसएससी द्वारा जूनियर इंजीनियर, फोरमैन और कंप्यूटर भर्ती के लिए पंजीयन कराने वाले उम्मीदवारों को आयोग ने आवेदन पत्र में सुधार का भी मौका दिया है।
विज्ञापन
UPSSSC Exam 2021 Date - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने जूनियर इंजीनियर, फोरमैन और कंप्यूटर भर्ती परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना पंजीयन कराया था, वह उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षा के शेड्यूल को चेक सकते हैं।

विज्ञापन


कब होगी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा जूनियर इंजीनियर, फोरमैन और कंप्यूटर भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 जनवरी 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सभी तरह की कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए किया जाएगा। आयोग द्वारा जल्द ही परीक्षा का प्रवेश पत्र भी जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। 

आवेदन पत्र में कर सकते हैं सुधार
यूपीएसएसएससी द्वारा जूनियर इंजीनियर, फोरमैन और कंप्यूटर भर्ती के लिए पंजीयन कराने वाले उम्मीदवारों को आयोग ने आवेदन पत्र में सुधार का भी मौका दिया है। अगर किसी उम्मीदवार ने अपने आवेदन पत्र में कोई त्रुटि कर दी थी, तो वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसमे सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि सुधार के लिए उनके पास केवल 27 दिसंबर तक का समय है। इसके बाद कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा जूनियर इंजीनियर, फोरमैन और कंप्यूटर भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1477 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।  
विज्ञापन


कैसे चेक करें परीक्षा का शेड्यूल?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे जूनियर इंजीनियर, फोरमैन और कंप्यूटर भर्ती परीक्षा के लिए तारीखों से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने की स्क्रीन पर परीक्षा का शेड्यूल एक पीडीएफ के रूप में खुल जाएगा। 
4. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
5. परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें