उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 9,534 पदों के लिए कराई गई लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, इसके लिए भर्ती बोर्ड ने तेजी के साथ ओएमआरशीट की जांच करनी शुरू कर दी है। गौरतलब हो कि यूपी एसआई समेत कई अन्य पदों के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने से पहले ही इस भर्ती को रद्द किए जाने की खबरें सामने आने लगी थीं, जिन्हें यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने भ्रामक बताते हुए अभ्यर्थियों से ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है। बोर्ड ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उम्मीदवार 9,534 पदों पर होने वाली इस भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए केवल यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही बताई गई जानकारी को ही सत्य मानें। इसके लिए कैंडिडेट्स समय-समय पर पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट को देखते रहें। इसके अलावा अगर आप किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के सवालों की पक्की तैयारी के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे फ्री करेंट अफेयर्स बैच FREE Current Affairs - Download Now को सब्सक्राइब कर सकते हैं।
पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से 9,534 पदों के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा पूरी कराई जा चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस परीक्षा का परिणाम जारी करने में बोर्ड को लगभग एक माह का समय लग सकता है। यानि इस परीक्षा का रिजल्ट जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
यूपी पुलिस में एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर तक पूरी कराई जा चुकी है। इस एग्जाम में सफल होने के बाद अब उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करना होगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
यूपी पुलिस में सबइंस्पेक्टर नागरिक पुलिस, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी व प्लाटून कमांडर एवं पीएसी पदों की भर्ती के लिए कराई जाने वाली परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने के बाद सभी सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा सकता है। ऐसे में परीक्षण के दौरान उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेजों की मूलप्रति लेकर जानी होगी। इसलिए कैंडिडेट्स नीचे बताए गए दस्तावेजों की मूलप्रतियां पहले से ही तैयार करके रख लें ताकि परीक्षण के समय किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।