उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है और अब अभ्यर्थी चार फरवरी 2022 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी तक आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने की अनुमति दी गई थी और इसकी मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को PET के मार्क्स के आधार पर ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। हालांकि, आयोग ने अभी तक इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओ के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आपने भी इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UP Special GK Ebook- Download Now की सहायता ले सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया राज्य में आयोजित हुई पिछली लेखपाल भर्तियों की चयन प्रक्रिया से काफी बदल गई है। दरअसल इस भर्ती में एक और जहाँ सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं, वहीं दूसरी ओर इसमें से इंटरव्यू को भी हटा दिया गया है। राज्य में पिछली बार आयोजित हुई लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों को पहले 80 नंबर की लिखित परीक्षा और फिर 20 नंबर के इंटरव्यू में हिस्सा लेना होता था। लेकिन, वर्तमान लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन सिर्फ एक 100 नंबर की लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में कुछ विशेष नियम लागू किये जायेंगे। दरअसल इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा। साथ ही इस परीक्षा में कुछ विशेष परिस्थितियों में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी लागू की जा सकती है। दरअसल लेखपाल भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक अगर इस भर्ती के लिए परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में आयोजित की जाती है, तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।