UPSIFS Lucknow Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
- प्रोफेसर के लिए 60% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और संबंधित विषयों में पीएचडी के साथ 10 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।
- एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 60% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और संबंधित विषयों में पीएचडी के साथ 8 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।
- असिस्टेंट रजिस्ट्रार के लिए 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए और उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के अंदर होनी चाहिए।
- वैज्ञानिक अधिकारी के लिए भौतिकी/रसायन विज्ञान/जीवविज्ञान/कंप्यूटर (एमसीए) में एम.एससी/एम.टेक डिग्री होनी चाहिए और साथ ही उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के अंदर होनी चाहिए।
- असिस्टेंट लाइब्रेरियन के लिए 55% अंकों के साथ पुस्तकालय विज्ञान या सूचना विज्ञान या प्रलेखन विज्ञान में मास्टर डिग्री होनी चाहिए और साथ ही उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के अंदर होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर भर्ती के लिए सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 2500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।