फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSIFS Lucknow Recruitment: शिक्षण, गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की समयसीमा नजदीक; अभी करें पंजीकरण

Sat, 04 May 2024 11:29 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSIFS Lucknow Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस, लखनऊ में टीचिंग और नॉन टीचिंग के पदों भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSIFS Lucknow Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSIFS Lucknow Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश लखनऊ में शिक्षण, गैर-शिक्षण के विभिन्न पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है। जो उम्मीदवार प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और अन्य विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा में रुचि रखते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- (https://upsifsrec.samarth.edu.in/) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2024 है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य लखनऊ में शिक्षण, गैर-शिक्षण के 60 पदों को भरना है। 

विज्ञापन

UPSIFS Lucknow Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
  • प्रोफेसर के लिए 60% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और संबंधित विषयों में पीएचडी के साथ 10 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। 
  • एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 60% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और संबंधित विषयों में पीएचडी के साथ 8 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। 
  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार के लिए 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए और उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के अंदर होनी चाहिए।  
  • वैज्ञानिक अधिकारी के लिए भौतिकी/रसायन विज्ञान/जीवविज्ञान/कंप्यूटर (एमसीए) में एम.एससी/एम.टेक डिग्री होनी चाहिए और साथ ही उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के अंदर होनी चाहिए।  
  • असिस्टेंट लाइब्रेरियन के लिए 55% अंकों के साथ पुस्तकालय विज्ञान या सूचना विज्ञान या प्रलेखन विज्ञान में मास्टर डिग्री होनी चाहिए और साथ ही उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के अंदर होनी चाहिए।   

UPSIFS Lucknow Recruitment 2024: रिक्ति विवरण
  • प्रोफेसर- 03 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर- 06 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर- 23 पद
  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार- 04 पद
  • वैज्ञानिक अधिकारी- 05 पद
  • असिस्टेंट लाइब्रेरियन- 01 पद
  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार- 06 पद
  • रजिस्टार- 01 पद
  • डिप्टी रजिस्ट्रार- 05 पद
  • असिस्टेंट काउंसलर- 06 पद

आवेदन शुल्क 
इन पदों पर भर्ती के लिए सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 2500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। 
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?  
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  •  रिक्रूटमेंट/करियर सेक्शन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर ऑनलाइन आवेदन करें बटन पर क्लिक करें।
  • सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • अब आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी अपने पास रख लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें