UPSC Interview 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आर्थिक/सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2022, वन सेवा परीक्षा, 2021 और चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2022 के लिए साक्षात्कार के तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग ने इसे लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने चिकित्सा सेवा परीक्षा, आर्थिक/सांख्यिकी सेवा परीक्षा क लिए आवेदन किया है और वन सेवा परीक्षा, 2021 के साक्षात्कार की प्रक्रिया के लिए सफलता प्राप्त की है, वें नोटिस को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं और साक्षात्कार की तारीखों को जान सकते हैं।