फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPPB Recruitment 2022: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकलीं 650 पदों पर भर्तियां, आवेदन के लिए बस कुछ दिन बाकी

Sun, 22 May 2022 10:24 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IPPB Recruitment 2022: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लिमिटेड में इस भर्ती के माध्यम से कुल 650 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
IPPB Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IPPB Recruitment 2022: अगर आप बैंक में नौकरी करने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लिमिटेड ने ग्रामीण डाक सेवक पदों के पदों पर बंपर भर्तियां जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन रूप में आमंत्रित किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वह अपना आवेदन इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर पूरा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

IPPB Recruitment 2022: आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव के पदों परआवेदन के लिए आखिरी तारीख नजदीक है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए 27 मई, 2022 तक का समय दिया गया है। आवेदन की शुरुआत 10 मई, 2022 को की गई थी और आखिरी तारीख 20 मई, 2022 को निर्धारित की गई थी। हालांकि, इसे आगे बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही इस भर्ती के लिए आवेदन को पूरा कर लें। उन्हें इसके बाद आवेदन का कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा।
 

IPPB Recruitment 2022: बंपर पदों की संख्या
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लिमिटेड में इस भर्ती के माध्यम से कुल 650 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु-सीमा 25 वर्ष और अधिकतम आयु-सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदकों को 700 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड करें। 
विज्ञापन

IPPB Recruitment 2022: कब होगी परीक्षा?
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लिमिटेड में इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जून महीने में होगी। हालांकि, यह अस्थायी है और इसमें परिस्थिति के अनुसार बदलाव भी किया जा सकता है। परीक्षा से कुछ दिनों पहले प्रवेश पत्र को जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें