UPSC Recruitment Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर आया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सहायक नियंत्रक और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि दो मार्च, 2023 है। यह भर्ती अभियान संगठन में 73 पदों को भरेगा।
फोरमैन (एरोनॉटिकल) : 01 पद
फोरमैन (केमिकल) : 04 पद
फोरमैन कंप्यूटर (आईटी) : 02 पद
फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) : 01 पद
फोरमैन (इलेक्ट्रॉनिक्स) : 01 पद
फोरमैन (धातुकर्म) : 02 पद
फोरमैन (टेक्सटाइल) : 02 पद
उप निदेशक : 12 पद
सहायक नियंत्रक : 47 पद
श्रम अधिकारी : 01 पद
कुल पदों की संख्या : 73
सबसे पहले उम्मीदवारों को वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन करना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट होम पेज - upsc.gov.in पर जाएं।
विज्ञापन 3/2013 के लिए 'विभिन्न पदों के लिए यूपीएससी भर्ती 2023' लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एक पीडीएफ ओपन होगी।
'ऑनलाइन आवेदन करें' टैब पर क्लिक करें।
यह आपको आवेदन पत्र पर ले जाएगा।
सभी आवश्यक विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें।
आवेदन पत्र प्रदर्शित किया जाएगा।
यूपीएससी भर्ती 2023 आवेदन पत्र डाउनलोड करें।