फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Recruitment 2022: यूपीएससी ने जारी की असिस्टेंट प्रोफेसर और वेटरनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती, जल्दी करें

Sun, 25 Sep 2022 06:03 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Recruitment 2022: यूपीएससी की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 52 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से 28 पद स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 के लिए है।
विज्ञापन
UPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपका सपना यूपीएससी लेवल का पद प्राप्त करने का है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने  असिस्टेंट प्रोफेसर, वेटरनरी ऑफिसर, स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 और  प्रोसिक्यूटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन  संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPSConline.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

इस तारीख तक कर लें आवेदन
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में होंगे। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 13 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें। 

इतने पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 52 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से 28 पद स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 के लिए है। 12 पद प्रोसिक्यूटर, 10 पद वेटरनरी ऑफिसर और दो पद असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए है। भर्ती के पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक करें-: UPSC Recruitment 2022 Notification

इतना आवेदन शुल्क लगेगा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले Gen/OBC/EWS उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, SC/ST/PwBD/Women उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। 
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट UPSConline.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • उम्मीदवार संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  • अब जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म, भुगतान रसीद आदि को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें