फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OSSC CGL Admit Card: इस तारीख को जारी होंगे ओडिशा सीजीएल परीक्षा के प्रवेश पत्र, ऐसे चेक कर सकेंगे

Sun, 25 Sep 2022 04:32 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

OSSC CGL Admit Card: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा या CGLE 2021 परीक्षा का आयोजन 11 अक्तूबर, 2022 से लेकर 20 अक्तूबर, 2022 तक किया जाएगा।
विज्ञापन
OSSC CGL Admit Card - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OSSC CGL Admit Card: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा या CGLE 2021 के पवेश पत्र को जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। ओडिशा सीजीएल परीक्षा के प्रवेश पत्र को 01 अक्तूबर, 2022 को जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र को ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले हैं और इसमें शामिल होने वाले हैं, वे अपना आवेदन ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

OSSC CGL Admit Card: कब होगी परीक्षा?
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा या CGLE 2021 परीक्षा का आयोजन 11 अक्तूबर, 2022 से लेकर 20 अक्तूबर, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में किया जाएगा। परीक्षा सीबीटी मोड में होगी और इसमें 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इन सवालों को सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय दिया जाएगा।

OSSC CGL Admit Card: इतने पदों पर होनी है भर्ती
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 233 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती राज्य के विभिन्न विभागों के अंतर्गत ग्रुप-बी के पदों के लिए है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। 
विज्ञापन

OSSC CGL Admit Card: कैसे चेक करें प्रवेश पत्र?
  • सबसे पहले उम्मीदवार OSSC की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CGLE 2021 भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें