फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Prelims 2021: सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, अब क्या होगा अगला चरण, जानिए यहां

Sat, 30 Oct 2021 10:58 AM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Prelims Result 2021:संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के साथ-साथ भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2021 घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार जो 10 अक्तूबर को आयोजित यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। आयोग ने सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली मेरिट सूची भी जारी कर दी है।

विज्ञापन

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कुल 9,214 छात्रों ने यूपीएससी सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 के लिए अर्हता प्राप्त की है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब यूपीएससी आईएएस मेन परीक्षा 2021 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र- I (डीएएफ- I) में फिर से आवेदन करना होगा। आयोग डीएएफ-I को भरने और इसे अपनी वेबसाइट पर जमा करने के लिए नियत समय में तारीखों और महत्वपूर्ण निर्देशों की घोषणा करेगा। उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे मुख्य परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट देखने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखें।

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 7, 8, 9, 15, 16 जनवरी 2022 को आयोजित करेगा। मुख्य परीक्षा में दो प्रकार के पेपर क्वालिफाइंग और मेरिट-रैंकिंग शामिल होंगे। ये दो खंड पेपर ए और पेपर बी होंगे, अर्थात् भाषा का पेपर और अंग्रेजी का पेपर, जो क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा। साक्षात्कार दौर के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 25 फीसदी अंक प्राप्त करने चाहिए।

विज्ञापन

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2021: ऐसे देखें अपना रिजल्ट

चरण 1: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी upsc.giv.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध 'व्हाट्स न्यू' सेक्शन में जाएं।
चरण 3: सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण 5: पीडीएफ पर छपे विवरण की जांच करें और ctrl+f कुंजी का उपयोग करके अपना रोल नंबर खोजें।
चरण 6: पीडीएफ डाउनलोड करें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें